Rajasthan Common Eligibility Test (CET ) :- राजस्थान में पहली बार 6 से 9 जनवरी के बीच कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को ग्रेजुएशन लेवल के कैंडिडेट्स के लिए CET का सिलेबस भी जारी किया। 8 सरकारी विभागों में 3000 से ज्यादा पदों पर नौकरी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा। कैंडिडेट्स 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
CET में आने वाले अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा। परीक्षा में किसी तरह का कोई पासिंग मॉर्क्स नहीं होगा। बल्कि किसी पद विशेष की भर्ती के समय इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाएगा।
इस परीक्षा की वैधता 1 साल के लिए रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थी एक बार परीक्षा देने के बाद 1 साल तक उन्हीं अंकों के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है।इस परीक्षा में बैठने के लिए किसी तरह की कोई सीमा नहीं होगी। जितनी बार चाहें उतनी बार यह परीक्षा दे सकते हैं।CET के लिए आयु एवं अन्य मापदंड के संबंध में राज्य में पहले से चल रहे आरक्षण नियम ही लागू होंगे।
ये सिर्फ एक पात्रता परीक्षा होगी, इस आधार पर किसी व्यक्ति को नौकरी देने के लिए आयोग मजबूर नहीं होगा।
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी कैंडिडेट्स को शामिल होने की छूट दी जाएगी।
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (CSC) के माध्यम से करना होगा। जिसमें जनरल कैटेगरी, क्रीमीलेयर कैटेगरी के ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 450 रुपए फीस रखी गई है। जबकि नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी के पिछड़ा,अति पिछड़़ा और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 350 रुपए, विशेष योग्यजन और एससी-एसटी के लिए 250 रुपए और सालाना 2.50 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार के कैंडिडेट के लिए भी 250 रुपए परीक्षा शुल्क रखा गया है।
Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB)Rajasthan Common Eligibility Test Recruitment 2022(CET)Advt No. : 09/2022 Short Details of Notification WWW.SPECTRUMCLASSES.COM |
|||||
Important Dates
|
Application Fee
|
||||
Vacancy Details Total Posts : 2996 Posts |
|||||
Post Name |
Total Post |
RSMSSB CET 2022 Eligibility |
|||
Platoon Commander |
43 |
|
|||
Ziledar |
NA |
|
|||
Patwari |
272 |
|
|||
Junior Accountant |
1923 |
|
|||
Tehsil Revenue Accountant |
198 |
||||
Supervisor Women Empowerment |
176 |
|
|||
Supervisor |
NA |
|
|||
Deputy Jailor |
49 |
|
|||
Hostel Superintendent Grade II |
335 |
|